Ashoka time’s…19 September 25
बिना बारिश पहाड़ी दरकने अथवा Heavy Landslide से संगड़ाह -हरिपुरधार-चौपाल Road बड़याल्टा के पास शुक्रवार दोपहर से अब तक बंद बताया जा रहा है। बारिश रूकने अथवा मौसम साफ होने के बावजूद क्षेत्र में भूस्खलन का दौर जारी है और 2 सप्ताह पहले चौकर पंचायत में भी ऐसे मे Landslide हो चुका है। SDO खजान सिंह ने बताया कि, बाद दोपहर करीब अढ़ाई बजे से JCB Machine लगी है और यातायात आधे घंटे में साढ़े 8 बजे तक बहाल हो सकता है।

