Home / Uncategorized / बांगरण पुल धरने प्रदर्शन पर बैठे लोग…आधा साल बीत गया नहीं हूई रिपेयर…

बांगरण पुल धरने प्रदर्शन पर बैठे लोग…आधा साल बीत गया नहीं हूई रिपेयर…

बांगरण पुल धरने प्रदर्शन पर बैठे लोग…आधा साल बीत गया नहीं हूई रिपेयर…

पढ़िए किसका इंतज़ार कर रहा बांगरन पुल…

animal image

Ashoka Times…4 June 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के बांगरन पुल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गिरी पार संघर्ष समिति के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांगरन पुल एक हफ्ता पहले ही पूर्ण रूप से रिपेयर कर दिया गया है लेकिन राजनीतिक हस्तियों द्वारा फीता काटने का इंतजार कर रहा है।

इस बारे में आरोप लगाते हुए गिरीपार संघर्ष समिति के नाथूराम चौहान और उनके साथियों ने बताया कि पूल एक हफ्ता पहले ही बनकर तैयार हो चुका है बावजूद इसके लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते सफर करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि वह इस पुल पर पहले भी आकर देख चुके हैं पिछले कई दिनों पर पुल के आसपास छोटे-मोटे अधिकारी और ठेकेदार के लोग मीट मछली बनाकर पार्टियां कर रहे हैं और गिरी पार क्षेत्र के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं।

वही गिरीपार संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से बड़े-बड़े ट्रक लेकर आए चालक यहां फंसे हुए हैं खाने के लाले उन्हें पड़े हुए हैं यहां वहां से मांग कर खाने को मजबूर हैं उनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं।

हमारे पास खाने के लिए अब पैसे खत्म हो चुके हैं कुछ मजदूरों से पैसे लेकर गुजारा कर रहे हैं पिछले 6 दिनों से हम बांगरन पुल पर फंसे हुए हैं सरकार से गुजारिश है कि जल्द से जल्द से जल्द पुल शुरू किया जाए ताकि हम वापस अपने घर लौट पाए…ट्रक चालक राजकुमार पंजाब

इंडस्ट्रियल सामान लेकर आए थे अब हमारा ट्रक 5 दिनों से यहां पर फंसा हुआ है उनको जल्द शुरू किया जाए ताकि हम अपने घर लौट पाए….ट्रक चालक

हालात बहुत खराब है हमारा अनुरोध है कि बस पुल खोल दिया जाए ताकि हम अपने घर वापस लौट पाए…. ट्रक चालक

सिर पर संघर्ष समिति के सदस्य नाथूराम चौहान और उनके सहयोगियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल और केवल राजनीतिक वाह वाही लूटने के लिए इस पुल का अब तक नहीं खोला गया है जब तक मंत्री जी यहां आकर पीता नहीं काटेंगे इस पुल को शुरू करने की हिम्मत ना तो जिला प्रशासन में है और ना ही स्थानीय नेताओं में अब यह देखने वाली बात है कि राजनीतिक फीता काटने में कितना समय और लगता है और गिरीपार के लोगों को कब तक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी होगी।

वही नाम ना छापने की शर्त पर कुछ विभागीय लोगों ने बताया कि दरअसल पुल पूरी तरह से तैयार हो चुका है मंत्री जी से समय मांगा जा रहा है जल्द ही समय मिल जाएगा और जल्द ही पुल को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons