12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

बला#त्कार प्रयास के आरोपी की जमानत याचिका रद्द, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर…

animal image

बला#त्कार प्रयास के आरोपी की जमानत याचिका रद्द, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर…

Ashoka Times…23 July 2026

पांवटा साहिब में एक यूवती के साथ छेड़छाड़ करने घर में घुसकर जबरदस्ती करने के आरोपी ड्राइवर की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पीड़ित युवती की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख पेश हुए। जिन्होंने कोर्ट को आरोपी द्वारा किए गए कुकृत्य के लिए रिमांड पर भेजने की मांग की वहीं पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस डिमांड की मांग की थी जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी बस ड्राइवर सुनील ठाकुर उम्र 34 साल पुत्र तुलसी राम निवासी गांव पाव मानल तहसील शिलाई का निवासी है, और पहले से शादी शुदा हैं। जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शकील शेख ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी का फोन है अन्य सबूत जप्त कर रही है आरोपी की जमानत याचिका नाहन सेशन कोर्ट से रद्द हो गई थी इसके बाद आरोपी ने हाई कोर्ट से जमानत ली थी परंतु हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका रद्द कर दी थी और कड़ी टिप्पणी की थी पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं परंतु कुछ लोग आरोपी का सोशल मीडिया पर बचाव कर रहे हैं लोगों का कहना है कि आरोपी के पक्ष में अभद्र टिप्पणियां की जा रही है ऐसे में यह देखना होगा कि हमारा समाज किस और जा रहा है।

वहीं सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यूवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है आरोपी को रिमांड पर लिया गया है आरोपी से पूछताछ की जाएगी उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles