Home / Politics / बद्रीपुर में एक सप्ताह के दौरान चोरी की तीन वारदातों को दिया बदमाशों ने अंजाम…. CCTV फुटेज आई सामने….

बद्रीपुर में एक सप्ताह के दौरान चोरी की तीन वारदातों को दिया बदमाशों ने अंजाम…. CCTV फुटेज आई सामने….

बद्रीपुर में एक सप्ताह के दौरान चोरी की तीन वारदातों को दिया बदमाशों ने अंजाम…. CCTV फुटेज आई सामने….

Ashoka Times….12 फरवरी 2025

animal image

पांवटा साहिब के बद्रीपुर में लगातार बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । पिछले एक सप्ताह में तीन दुकानों पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

कुलवंत पहावा स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान बद्रीपुर चौक पर है 5 और 6 तारीख के बीच रात को भी उनके दुकान में पीछे से कुछ लोग घुसे और दुकान से कैश और अन्य काफी सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि यह मामला रात के दो से तीन बजे के बीच का है। पुलिस को शिकायत भी है मौके पर पुलिस ने जांच भी की थी। लेकिन मंगलवार रात को फिर से बदमाश उनके दुकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

animal image

वहीं दूसरे मामले में गौतम नामक व्यापारी ने बताया कि उनकी फल फ्रूट की दुकान है 11 फरवरी मंगलवार को रात के करीब 2 से 3:00 के बीच दो लोग बद्रीपुर चौक पर आते हैं और उनके दुकान से कीवी शाहिद कई फ्रूट्स चोरी कर ले जाते हैं मौके पर लोहे के बट्टे भी चुराए गए।

वहीं तीसरी चोरी के मामले में बद्रीपुर चौक पर ही एक खोखे के मालिक ने बताया कि उनकी खोखे के ताले तोड़कर अंदर से सामान चुराया गया है । बता दे कि यह तीनों वारदातें पिछले 5 दिनों के भीतर हुई है और वह भी बद्रीपुर जैसे मुख्य चौक पर जहां न केवल चारों तरफ सीसीटीवी लगे हैं बल्कि पुलिस भी वहां पर गश्त करती है।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि फिलहाल उनकी जानकारी में यह मामले नहीं है। फिर भी पुलिस निर्देश दिए जाएंगे कि वह गंभीरता के साथ चोरी की वारदातों की शिकायतों पर कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons