10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में शीश नवाजा…पहाड़ी वेशभूषा में दिखे….

Asokatime’s…21 October 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को सुबह पीएम मोदी उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर पहुंचे और सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर में शीश नवाजा।

उन्होंने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

वही, पीएम के सिर पर हिमाचली  टोपी दिखी और वह पहाड़ी वेशभूषा में नजर आए। ये पोशाक चंबा की महिलाओं ने पीएम को हिमाचल दौरे के दौरान भेंट की थी। महिलाओं ने इसे खुद तैयार किया था। पीएम मोदी के इस पारंपरिक पहाड़ी परिधान का नाम ‘चोल-डोरा’ है। चूंकि हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज है, उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लिहाजा पीएम मोदी की इस लुक को चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। पीएम मोदी की इस लुक को हिमाचल व उत्तराखंड के प्रति प्यार दर्शाता है।

पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर भी बताते है। बहरहाल, पीएम मोदी की यह लुक काफी चर्चाओं का विषय बन गई है। कुल मिलाकर ये आपको तय करना है कि पीएम ने वास्तव में ये परिधान उत्तराखंड के कार्यक्रम के मद्देनजर पहना है या फिर हिमाचल के चुनाव का संदेश है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles