12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक 9 करोड की अवैध शराब बरामद.

animal image

Ashoka time’s…4 November

प्रदेश में 14 अक्टूबर, 2022 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर आज दिन तक करीब 6 लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ से भी अधिक आंकी गई है।

जिला ऊना में ही आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम द्वारा करीब 1.60 करोड़ की शराब कब्जे में ली गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त आईएएस अधिकारी यूनुस ने विभाग की पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ और हरियाणा राज्यों से भी संबंधित है और होलोग्राम के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर पुलिस के पास भी मामला दर्ज करवाया जा रहा है।

वहीं राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश भर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान संपन्न होने से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस पर 8 दिसंबर 2022 को ड्राई डे (Dry Day) घोषित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles