13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पावंटा से भाजपा पार्टी जिताऊ चेहरे को देगी मौका, बोले – मदन मोहन शर्मा

animal image

जनसंपर्क अभियान जारी, गिरीपार व गिरीआर के ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर समर्थन..

Ashoka Times…

पावंटा साहिब – समाजसेवी, व्यवसायी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा लगातार पावटा विधानसभा में घूम कर लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं नौजवान बुजुर्ग महिलाएं सभी उनके समर्थन में खुलकर आगे आ रहे हैं।

ऐसा पहली बार है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं वहीं ग्रामीणों का उन्हें खुलकर समर्थन भी मिल रहा है।

पार्टी निर्देशों अनुसार मदन मोहन शर्मा पावंटा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र व सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है। अपने जनसम्पर्क अभियान दौरान गोजर अडेन पंचायत में पार्टी मजबूती के लिए एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

जानकारी देते जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन चौधरी…

जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हिमाचल में जयराम सरकार डबल इंजन का कार्य कर रही है। जिससे प्रदेश उन्नति की राह पर अग्रसर हुआ है। देश में कोरोना जैसी महामारी होने के बावजूद भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। देश का बच्चा बच्चा भारत को आज मजबूत हाथों में देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करता है। ठीक इसी तरह प्रदेश में जयराम सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के हर तबके के लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ दे रहे है।

आप‌ ने चुना संगठन का अनुभव रखने वाला प्रत्याशी मनीष ठाकुर
मनीष ठाकुर होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी… प्रदेश की पहली सूची जारी… 

मदन मोहन शर्मा जनसंपर्क अभियान के दौरान गिरीपार व गिरीआर के नौजवान, बुजुर्ग व अन्य ग्रामीणों से कई बार रूबरू हुए हैं, इस दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर से कहा है कि वह भाजपा पार्टी के साथ 30 सालों से जुड़े हैं,भाजपा जिस भी चेहरे को पार्टी सिम्बल पर चुनावी मैदान में उतारेगी उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल जान से मेहनत की जाएगी , पार्टी के निर्णय को सर्वोपरी रखा जाएगा ।

मदन मोहन शर्मा का कहना है कि वह गिरीपार के कई खेल टूर्नामेंट व सामाजिक कार्यों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर चुके हैं। जिस कारण विशेषकर युवाओं व ग्रामीणों का उनसे खासा लगाव है।

आपको बताते चले कि एक और जहाँ फील्ड से मदन मोहन शर्मा के पक्ष में माहौल बन चुका है, वहीं केंद्रीय नेताओं का भी उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पावंटा प्रवास दौरान भी अपने समर्थकों सहित नड्डा का जोरदार स्वागत किया था, जिसके बाद नड्डा ने उन्हें विशेष तौर पर दिल्ली आने का आमंत्रण दिया और वह दिल्ली में उनसे राजनीतिक परिचर्चा खुलकर कर आए थे।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के समक्ष भी उनकी एक समझौता बैठक आयोजित हुई, इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि इस बार पावंटा साहिब से बदलाव लाना जरूरी है ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। उनके निर्देश पर वह पार्टी मजबूती के लिए कार्यो को जमीनी स्तर पर कर रहे है।

गोजर में जन सम्पर्क अभियान दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, वर्तमान उप प्रधान गोजर गुरजीत सिंह आदि के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles