Home / Politics / पांवटा साहिब यमुना पाथ-वे पर पेड़ से टंगा मिला गला सड़ा शव….

पांवटा साहिब यमुना पाथ-वे पर पेड़ से टंगा मिला गला सड़ा शव….

पांवटा साहिब यमुना पाथ-वे पर पेड़ से टंगा मिला गला सड़ा शव….

Ashoka Times 20 अप्रैल 2025

animal image

पांवटा साहिब यमुना पाथ-वे और dsp कार्यालय के नजदीक पेड़ से लटका एक शव मिला है। बताया जा रहा है कि कई दिन से सड़ी-गली हालत में ये शव पड़ी थी लाश – लोगों को नहीं लगी भनक, पुलिस कर रही जांच

पांवटा साहिब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यमुना पाथ पर यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

animal image

रविवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो शव को बरामद करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। शव एक गहरी खाई में पेड़ से लटका हुआ था, जिससे उसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

SHO देवी सिंह ने जानकारी दी कि आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से वहां से बदबू आ रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा तो अंदाजा लगाया गया कि शव कम से कम चार से पांच दिन पुराना है। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह काफी दिनों से वहीं पड़ा था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह जगह डीएसपी कार्यालय के बेहद पास है और यमुना पाथ पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग टहलने और घूमने आते हैं। कई कपल्स यहां शाम को समय बिताते हैं, लेकिन किसी ने भी इस शव को नहीं देखा या इसकी जानकारी नहीं दी। यह सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करता है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons