*पांवटा साहिब में युवा दे रहे चोरियों की बड़ी वारदातों को अंजाम….*
Ashoka Times…27 august 2026
पांवटा साहिब में नशें के आदि युवा चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने चोरी की वारदातों में अंजाम देने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1. पुलिस थाना माजरा में पंजीकृत अभियोग संख्या 163/2026 दिनांक 20.06.2026 निम्न धारा 331(4),305,317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चोरी के मामले में निम्नलिखित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
जिनके नाम निम्न हैः-
1. समीर पुत्र मैहताब निवासी गांव कुन्जा मतरालियो डा0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0
2. सामिन खान पुत्र साजीद खान निवासी गांव कुन्जा मतरालियो डा0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0
3. केशो नाथ पुत्र सन्जु निवासी गांव अजीवाला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0
उपरोक्त आरोपी चोरी की वारदात को अन्जाम देने के लिए रात्री के समय दो मोटरसाईकलो नम्बर HP17H-9827 व UK07AF4769 पर निकलते है बन्द घरो की तलाश करते है । रात्री के 12 से 3 बजे के बीच घरो के ताले तोडकर पुरे सामान को चैक करते हुए ज्वैलरी, नगदी, मंहगे बर्तन तांम्बे के बर्तन सामान व AC की पाईप आदि चोरी करते है अपने साथ कोई मोबाईल फोन नहीं रखते तथा वारदात वाले स्थान से किसी भी मोबाईल फोन व लेपटॉप आदि की चोरी नहीं करते । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उपरोक्त आरोपियों का 31-08-2026 तक पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया। मामले मॆ आगामी जांच जारी है।
2. पुलिस थाना पांवटा साहिब में पंजीकृत अभियोग संख्या 146/26 दिनांक 31.07.2026 निम्न धारा 331(4), 305, 3(5) BNS दिनांक 29.07.2026 को शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी न्यू केदारपुर ने शिकायत दी कि रात को अज्ञात चोर उसके घर से सोने के जेवरात व LCD चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल पुत्र नेम चंद निवासी कृपाल शिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
पूछताछ पर उसने साथी जरनैल उर्फ वंटी निवासी देवीनगर के साथ चोरी करना कबूला। आरोपी विशाल की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई LCD बरामद की गई। दूसरा आरोपी वंटी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बताया कि सोने के जेवरात उन्होंने बेच दिये थे। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में अन्वेषण जारी है।

