23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

पांवटा साहिब में गौ संरक्षण को लेकर सचिन ओबराय ने शुरू किया आमरण अनशन…

Asokatime’s…23September 

उपमंडल पांवटा साहिब में गौ संरक्षण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के 15वें दिन गौ संरक्षक सचिन ओबराय ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

बता दें कि पांवटा साहिब में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को संरक्षण प्रदान करने के लिए गौ सेवक सचिन ओबेरॉय ने 2 सप्ताह पूर्व धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया था।

बीते दिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में गौ सेवकों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा की और सभी मांगों को मंजूर करते हुए 4 दिन के भीतर बेसहारा गौवंश को काऊ सेंचुरी पहुंचाने के आदेश जारी किए।

उधर चर्चा के दूसरे दिन ही गौ सेवक सचिन ओबराय ने शासन प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब तक जिला सिरमौर के सड़कों पर एक भी गौवंश शेष है। तब तक वे आमरण अनशन जारी रखेंगे।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार पर अविश्वास जताते हुए कहा कि जब प्रशासन ने अभी तक गौ संरक्षण के क्षेत्र में कोई कारगर कदम नहीं उठाए तो भविष्य में भी उसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।

इसलिए वह आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के प्रमुख सुनील चौधरी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles