Home / Uncategorized / पांवटा साहिब में चले तेजधार हथियार…झड़प के दौरान 6 घायल एक की हालत गंभीर…

पांवटा साहिब में चले तेजधार हथियार…झड़प के दौरान 6 घायल एक की हालत गंभीर…

पांवटा साहिब में चले तेजधार हथियार…झड़प के दौरान 6 घायल एक की हालत गंभीर…

Ashoka Times…4 June 23 paonta Sahib

animal image

पांवटा साहिब में खूनी झड़प के दौरान 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनमें से 3 का उपचार पांवटा सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

वही एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है दो अन्य को भी गहरी चोटें आई है दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

गाड़ी अनियंत्रित हो खाई में गिरी एक की मौत अन्य 5 गंभीर घायल…

शुक्रवार को शनि मंदिर में ताला तोड़कर चोरी कर रहा था युवक…सीसीटीवी में कैद… 

इस तरह कर रहा था गांजे की तस्करी…यू चढ़ा पुलिस के हत्थे… 

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शमशेरगढ़ नारीवाला के युवाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस कारण यह विवाद बढ़ गया। शनिवार सुबह शमशेरगढ़ निवासी राहुल, नीरज व जगदेव किसी काम से बांगरन के समीप गिरि नदी में गए हुए थे।

इसी बीच नारी वाला के कुछ लोग वहां आए और उनके बीच बहसबाजी शुरू हो गई जो मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार करने शुरू कर दिए। इस खूनी झड़प में 6 लोग घायल हो गए।

झड़प में घायल राहुल, नीरज, जगदेव व राम सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राम सिंह को हायर सैंटर रैफर कर दिया गया।

2 अन्यों को भी इस मारपीट में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई अमल में लाई। एएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons