13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक के नजदीक बदमाशों ने तोड़ी युवक की टांग… पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने की सीमाएं सील…जल्द होंगे बदमाश सलाखों के पीछे…sp

Ashoka Times…16 august 2025

पांवटा साहिब के सबसे व्यस्ततम एरिया विश्वकर्मा चौक के नजदीक बाहरी राज्य से आए बदमाशों ने टांग तोड़ दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सर पर पिस्टल तान दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के बीच विश्वकर्मा चौक में दो बदमाशों ने एक युवक पर रोड से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी यही नहीं विरोध करने पर युवक के ऊपर पिस्तौल तान दी गई। इसके बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। इसी बीच अफवाह भी फैली की विश्वकर्मा चौक पर फायरिंग हो गई है जिसके बाद भारी पुलिस बल शहर में तैनात कर दिया गया है। हालांकि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आवाहन किया है कि ऐसे मामले में शांति बनाए रखें पुलिस अपना कार्य कर रही है तथा कानून व्यवस्था संभाल रही है उन्होंने बताया कि आरोप सामने आ रहे हैं की युवक पर पिस्टल तानी गई है। गोलियां चलने की बात केवल अफवाह है लोग अफवाह मत पर मत जाएं ।

घायल युवक सागर जो कि वार्ड नंबर 7 नजदीक सिविल अस्पताल बताया जा रहा है, को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के के बयान दर्ज किए हैं जिसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है वही पुलिस अधिकारी मौके का मुआयना भी कर रहे हैं । इस घटना के बाद सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कि आखिरकार दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला होता है व पिस्टल लहराई जाती है ।

हालांकि सामने आ रहा है कि यह शहर में गैंगस्टर राजस्व को लेकर हुआ हमला है। इससे पहले भी शहर के बीच तीन से चार बार आपसी रंजिश के चलते हमले हो चुके हैं। यह पुलिस का काम है कि इस तरह की आपसी रंजिश पर कठोर कार्रवाई करें और शहर की शांति भंग करने वालों पर सख्त सख्त कार्रवाई अमल में लाए।

वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आप पीड़ित के बयान दर्ज किया जा रहे हैं बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने एक युवक पर पिस्टल तानी है । मिली जानकारी के अनुसार युवक हरियाणा के बताए जा रहे हैं वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि सारे बॉर्डर को सील कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था का जायजा लेने वह सोमवार को स्वयं पांवटा साहिब आएंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles