18.4 C
New York
Thursday, October 15, 2026

पांवटा सड़क हादसे में पिता पुत्र गंभीर घायल…मामले की जांच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s…23 March 26

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सिरमौरी ताल के समीप रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सिरमौरी ताल निवासी जसपाल सिंह (62) और उनके बेटे अमित पाल (39) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजबन की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर सिरमौरी ताल के करीब पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

जांच में जुटी पुलिस इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “सिरमौरी ताल के पास दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles