
पांवटा…व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद… मामला दर्ज
Ashoka time’s…26 July 26
पांवटा साहिब : स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि राजबन कांटा के समीप एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बाबू राम पुत्र भजीया राम, निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर (हि.प्र.), हाल निवासी मुगलावाला, डाकघर राजबन, के रिहायशी मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दौराने अन्वेषणं आरोपी बाबू राम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसको अदालत मे पेश किया गया जहां से आरोपी को 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

