12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा में आखिर किसका उतरा हेलीकॉप्टर….!

animal image

एक कार्टूनिस्ट की पिच्चर्राइजेशन से समझिए पूरी कहानी…

Ashoka Times…

आखिर पांवटा साहिब में अचानक तारूवाला मैदान में उतरने वाला हेलीकॉप्टर किसका था ? सवाल उठने लाजमी है जब प्रदेश में एक मोटरसाइकिल कार, बस तक बिना परमिशन के नहीं उतर रही है तो आखिर इतना बड़ा हेलीकॉप्टर अचानक कैसे प्रकट हुआ और कहां लुप्त हो गया।

कार्टून कुछ बोलता है

उधर इस उड़न खटोले को लेकर अधिकारी भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं हालांकि कुछ लोग इस पूरे मामले को शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा और महेश्वर सिंह से भी जोड़ रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब में अचानक एक हेलीकॉप्टर तारूवाला स्कूल के मैदान में उतरता है और बेहद तेजी के साथ एक व्यक्ति बैग लेकर उसमें उड़ जाता है ।

उधर दूसरी और शिमला में जगत प्रकाश नड्डा महेश्वर ठाकुर को मनाने के लिए पहुंचे हुए थे ठीक इसी समय एक बेहतरीन कार्टूनिस्ट द्वारा कुछ कार्टून सांझा किए जाते हैं।

क्या है परमीशन लेने की सुविधा…

राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जनसभा या जुलूस के लिए अब मोबाइल पर ही अनुमति मिल जाएगी। इसके लिए सुविधा सॉफ्टवेयर की शुरुआत की गई है। जनसभा के लिए मैदान, हाल, हेलीकॉप्टर, लाइट व साउंड आदि के लिए सुविधा सॉफ्टवेयर का ही उपयोग करना होगा।इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से किसी भी प्रकार की अनुमति के लिए राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार को दो-तीन दिन पहले सुविधा पर आवेदन करना होगा। वह भी कुछ खास कंडिशन के साथ परमिशन दी जाती है

उधर जब इस बारे में इलेक्शन ऑफिसर और एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल एक हेलीकॉप्टर तारूवाला मैदान में उतरा था।इस हेलीकॉप्टर को उतरने की परमिशन डीसी सिरमौर द्वारा दी गई थी और उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

 

कार्टून नहीं पूरा समाचार पत्र है यह चित्र…

वही आपको बता दें कि पांवटा साहिब फार्मा उद्योग की राजधानी है हर रोज यहां पर करोड़ों अरबों रुपए का लेनदेन होता है ऐसे में किसी बड़े लेन-देन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जो हिमाचल प्रदेश में किया गया हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles