14.8 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा एसडीएम द्विज गोयल ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से बरती सावधानी की अपील…

animal image

पांवटा एसडीएम द्विज गोयल ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से बरती सावधानी की अपील…

Ashoka time’s…10 July 26

पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी बाता नदी और अन्य सहायक नदियों व खड्डों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है*। नदियों में उफान और तेज बहाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

शनिवार सुबह एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल*ने राजबन, पुरूवाला, भाटावाली, माजरा सहित यमुना व बाता नदी के किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा है।आम जनता से अपील करते हुए एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि “नागरिक यमुना नदी, बाता नदी व अन्य नालों और खड्डों से दूर रहें। नदी के किनारे, पुलों पर भीड़ न लगाएं। बच्चों को पानी के पास अकेले बिल्कुल न भेजें। नदी में स्नान करना, फोटो-वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles