Home / News / परीक्षा परिणाम लेकर लौट रहे थे बच्चे… खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत छह घायल

परीक्षा परिणाम लेकर लौट रहे थे बच्चे… खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत छह घायल

परीक्षा परिणाम लेकर लौट रहे थे बच्चे… खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत छह घायल

Ashoka time’s…31 March 26

animal image

सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत डैहर-समलेहू संपर्क मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।

भंतरेहड़ नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में चार मासूम बच्चों सहित एक महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल डैहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार भंतरेहड़ नाले के पास पहुंची, चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक हट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

animal image

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons