Home / Crime/ Accident / पत्नी ने रची थी अपने ही पति की हत्या की साजिश खुलने लगी परतें… पांवटा साहिब

पत्नी ने रची थी अपने ही पति की हत्या की साजिश खुलने लगी परतें… पांवटा साहिब

पत्नी ने रची थी अपने ही पति की हत्या की साजिश खुलने लगी परतें… पांवटा साहिब

Ashoka Times…9 JUNE 23 paonta Sahib

animal image

हत्या के आरोप में गिरफ्तार सलमान से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं जिसमें सामने आ रहा है कि मृतक शाहिद की पत्नी समीना भी इस हत्याकांड में शामिल रही हैं।

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के जगतपुर में सलमान के संबंध उसके दोस्त शाहिद की पत्नी से थे पुलिस जांच के दौरान अहम सबूत सामने आए हैं जिसके बाद शाहिद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

animal image

बता दे कि जगतपुर के शाहिद की उसके ही दोस्त सलमान ने बेरहमी से कत्ल कर दिया था जिसमें उसका एक हाथ और अंगूठा भी अलग हो गया था इस पूरी अपराध कहानी में अवैध संबंध सामने आ रहे हैं जिसमें मृतक की पत्नी समीना के हत्यारे सलमान के साथ रिश्ते थे जिसके चलते इन दोनों ने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया ।

मामले में डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने जांच के दौरान इस मामले में मृतक की पत्नी समीना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच करते हुए कॉल ट्रेस, सीडीआर वह अन्य कई तथ्यों को देखते हुए समीना को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

समीना को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां समीना को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इसके इलावा इस मामले में पहले ही गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलमान को भी अदालत में दोबारा पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे भी फिर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मृतक शाहिद की पत्नी समीना द्वारा इस हत्या में सलमान का साथ देने के साक्ष्य मिले हैं। जिसके अनुसार आरोपी सलमान व समीना ने मिल कर हत्या की साजिश रची थी ।
इस हत्या के दौरान पुलिस को शाहिद का कटा हुआ हाथ मिला था साथ ही उसका एक अंगूठा भी गायब था।

बता दें कि इस हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए हत्याकांड के आरोपी सलमान को 2 घंटे के भीतर ही दबोच लिया था व उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

जिसके बाद पांवटा डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले में जांच करते हुए हत्या के मामले में मृतक की पत्नी समीना को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसे रिमांड पर ले कर पूछताछ की जा रही है।

सेना के ट्रक की चपेट में आए दो युवक एक की दर्दनाक मौत…मौके पर हंगामा…

अवैध खनन करते हैं दो ट्रैक्टर किए सीज 9000 लगाया जुर्माना.

पांवटा साहिब की निशानेबाज लेंगी राष्ट्रीय स्तर पर भाग…

मानव जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम रोल… शिवानी

अल्पसंख्यक समुदाय के 1413 लाभार्थियों में 36 करोड़ की राशि वितरित

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons