12.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

निरंकारी मिशन का हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति…विधायक सुखराम चौधरी ने रोपे पौधे….

Ashoka Times…17 august 2025

पांवटा साहिब 17 अगस्त, 2025ः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

संत निरंकारी मंडल के सचिव, आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है।
वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।

‘वननेस वन’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।

सतगुरु की छाया में ‘वननेस वन’ का यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है, जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है।

निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।

आज वन नेस वन परियोजना के तहत ब्रांच पांवटा साहिब के दून वैली स्कूल के खेल के मैदान में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयं सेवकों के द्वारा पौधा रोपण किया गया जिसका शुभ आरम्भ स्थानीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पौधा लगाकर किया स्कूल की प्रिंसिपल महोदय ने भी अपने कर कमलों से एक पौधा रोपा। इस कार्यक्रम में ब्रांच पांवटा साहिब व ब्रांच सिरमौरी ताल की संगत व सेवादल ने भाग लिया स्थानीय मुखी सियाराम ने सभी का धन्यवाद किया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles