13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

नाबालिग छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म का गंभीर मामला…आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

animal image

नाबालिग छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म का गंभीर मामला…आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Ashoka time’s…7 August 26

शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 11 वीं कक्षा की छात्रा है।

छात्रा ने अपनी मां को बताया कि कुमारसैन तहसील के रहने वाले आशीष नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म और यौन दुर्व्यवहार किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। बेटी से पूरी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और कुमारसैन थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles