14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

नहीं मिल रहे दस बीस रूपए वाले स्टांप पेपर… आम जनता झेल रही परेशानी…

कमीशनखोरी के कारण वैंडर्स नहीं बेच रहे स्टांप….!

Ashoka Times…23 November

पांवटा साहिब में दस बीस रूपए वाले स्टांप नहीं मिलने से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है दूसरी और अधिकारियों का कहना है कि दस बीस रूपए वाले स्टांप पेपर की कोई कमी नहीं है।

पांवटा साहिब आम लोगों को स्टांप पेपर को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है भंगानी के बलवीर सिंह, पुरूवाला माजरा से सुनील चौधरी, कमल किशोर ने बताया कि उन्हें 10 ₹ और 10 रूपय वाले स्टांप पेपर की जरूरत थी लेकिन स्टांप पेपर नहीं होने के कारण 50 रू वाला खरीदना पड़ा है उन्होंने कहा जिस काम में 100 रूपय लगने थे उस के लिए ₹200 तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि स्टांप वेंडर कमीशन के चक्कर में आम आदमी को चूना लगा रहे हैं दरअसल 10 और 20 रूपय के स्टांप पेपर पर कमीशन काफी कम मिलती है इसलिए पांवटा के स्टांप वेंडर्स द्वारा 50 से ऊपर वाले स्टांप बेचे जा रहे हैं।

वही इस बारे में एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि कुछ समय पहले 10 और 20 रूपय वाले स्टांप पेपर नहीं आ रहे थे जिससे कारण यह समस्या हो सकती थी फिर भी वह संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के लिए लिखेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि वेंडर्स के रजिस्टर्ड भी चेक करवाए जाएंगे कि अगर 10 और 20 वाले स्टांप अवेलेबल है तो वह क्यों नहीं खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

वही ट्रेजरी ऑफिसर ने बताया कि 10 और 20 रुपए के स्टांप कुछ दिन पहले ही वेंडर्स को दिए गए हैं छोटे स्टांप पेपर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा यह जांच का विषय है कि वेंडर्स छोटे स्टांप पेपर क्यों नहीं भेज रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles