Home / News / नशें की ओवरडोज से हुई हिमाचली युवती की मौत… आरोपी गिरफ्तार

नशें की ओवरडोज से हुई हिमाचली युवती की मौत… आरोपी गिरफ्तार

नशें की ओवरडोज से हुई हिमाचली युवती की मौत… आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s…19 November

animal image

चंडीगढ़ में हिमाचल की युवती की नशे के ओवरडोज से मौत होने का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक युवती की बहन की शिकायत पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।   

AQUA

मृतक युवती की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन निशा विदेश में सेटल होना चाहती थी। इसी सिलसिले में वह ट्रैवल एजेंट से मिली। मृतक युवती की बहन अमिता ने आरोप लगाया है, दो युवकों ने निशा को होटल में ले जाकर शराब पिलाई। इस दौरान शराब और नशे के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए है कि आरोपी युवक उसकी बहन को रात भर कार में इधर-उधर घूमाते रहे, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया।

AQUA

वहीं बाद में गाड़ी को जीरकपुर-डेराबस्सी रोड पर खेत में पार्क करने के बाद फरार हो गए। युवकों के खिलाफ जीरकपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि नशे की ओवरडोज से निशा की मौत हुई थी।

उधर, पुलिस ने आईपीसी की धारा 304, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। निशा राणा का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल डेराबस्सी में करवाया गया। बता दे कि मृतक युवती मूलतः हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *