14.8 C
New York
Sunday, November 22, 2026

दर्दनाक हादसा… पिकअप दुर्घटनाग्रस्त में 2 लोगों की मौत

animal image

Ashoka time’s…19 November

ठियोग उपमंडल में एक पिकअप (HP06B3793)अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस को हादसे की जानकारी चारवाहों ने दी। चारवाहों ने पुलिस को सूचित किया कि ठियोग सर्किट हाउस के समीप जंगल में सड़क किनारे खाई में एक पिकअप पलटी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों के शव बरामद किए।

मृतक की पहचान जगमोहन (37) और राजेश (35) निवासी ननखडी के रूप में हूई है। हादसा देर रात वीरवार को पेश आया है

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles