10.8 C
New York
Sunday, October 25, 2026

नशीले कैप्सूल और गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी ….

DSP ने दी जानकारी बोले नशे को लेकर जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई …

Ashoka Times…14 February 

नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्यवाही जारी है। नशे के बढते कारोबार को रोकने के लिए पुरुवाला पुलिस द्वारा 02 अभियोग दर्ज किए गए है। जिसमे एक अभियोग मे महिला भी संलिप्त है। दिनांक 13 फरवरी को गश्त के दौरान बंगाला बस्ती रामपुरघाट मे *मीना पत्नि सुभाष निवासी बंगाला बस्ती पांवटा साहिब उम्र 23 साल* को रोका गया व शक के आधार पर उसके हाथ मे पकडे बैग को चैक किया गया, जो दौराने *तलाशी बैग मे से 684 ग्राम गांजा ब्रामद* किया गया। 

वही दुसरे अभियोग मे दौराने गश्त डोबरी सालवाला मे एक बाईक न0 HP17D-7180 चालक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा को भगाने लगा जिसने अपने हाथ पकडे सामान को साईड मे फैंक दिया। शक के आधार पर उसे बडी मुश्किल से काबू किया गया। जिसने पूछने पर अपना *नाम चांद खान S/O स्व0 भुरा अली निवासी गोरखुवाला पावंटा साहिब उम्र 34 वर्ष बतलाया* । मोटर साईकल चालक द्वारा फैंके गए सामान को उठाकर चैक किया तो *उसमे से 160 कैप्सूल ब्रामद हुए*। उपरोक्त दोनो अभियोगो मे आरिपियो के खिलाफ NDPS ACT की धाराओ मे मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles