Home / Politics / दो दिनों बाद मिला यूवक का शव, दुर्घटना में यूवक की दर्दनाक मौत…

दो दिनों बाद मिला यूवक का शव, दुर्घटना में यूवक की दर्दनाक मौत…

दो दिनों बाद मिला यूवक का शव, दुर्घटना में यूवक की दर्दनाक मौत…

Ashoka Times….20 December 2024

animal image

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर से बलग क्षेत्र का रहने वाला रणवीर पांडे पुत्र परस राम पांडे लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी।

गांव के लोग इसे हर जगह तलाश रहे थे। 18 की शाम को वह बलग से छैला की ओर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 20 दिसंबर को माईपुल के साथ लगते नाले में गांव के लोग जब तलाश कर रहे थे तो सड़क से नीचे एक गाड़ी के बंपर दिखाई दिया। करीब 150 मीटर नीचे खाई में एक दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी भी दिखाई दी। गाड़ी संख्या एचपी-16-5247 हादसे का शिकार हुई है । जिसमें रणबीर पांडे का शव भी पुलिस को बरामद हुआ। आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्ट करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

animal image

डीएसपी ठियोग सिदार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons