Home / News / दो जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

दो जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

दो जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

Ashoka time’s…23 January 24 

animal image

जिला मंडी सराज क्षेत्र की कोटला खनुला पंचायत के शिल्ह गांव में दो दूध मुही बच्चियों की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी अनुसार दोनों जुड़वां बहनें थीं।दोनों की उम्र साढ़े पांच महीने बताई जा रही है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने घटना की पुष्टि की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

एसएचओ गोहर लाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाजार का दूध पिलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी मां ने दोनों बच्चियों को दूध पिलाया। उसके कुछ समय बाद बच्चियों का शरीर ठंडा पड़ने लग गया। परिवार वाले तुरंत दोनों को गोहर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

उधर, बच्चियों की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतक बच्चियों की मां बेसुध हैं। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। कि आखिर बच्चियों की मौत किस वजह से हुई।

रामभक्ति में लीन हुई ददाहू नगरी…बाइक व गाड़ी से निकाली विशाल रैली

सुंदरकांड पाठ व भंडारे के बाद संगड़ाह में भजन संध्या का आयोजन  

अयोध्या में राम जी के आगमन पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons