Ashoka time’s….9 September 26
श्री रेणुका जी विधानसभा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत ददाहू के पूर्व उप-प्रधान रमेश का आज निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित थे।
बताया जा रहा है कि रमेश 1996 से 2000 तक ग्राम पंचायत ददाहू के उप-प्रधान पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ददाहू बाजार के खंड को पक्का करवाया था, जो उनके चुनाव का मुख्य वादा था।
वे कांग्रेस पार्टी से 52 साल तक जुड़े रहे और नाहन के पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर के करीबी माने जाते थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके पुत्र गौरव ने की है। उनके निधन पर ग्राम पंचायत ददाहू के वर्तमान प्रधान पंकज गर्ग ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
रेणुका जी विधानसभा की ग्राम पंचायत ददाहू ने आज अपना एक समर्पित जनसेवक खो दिया। पूर्व उप-प्रधान रमेश का आज 75 साल की उम्र में निधन हो गया।
रमेश वर्ष 1996 में ग्राम पंचायत ददाहू के उप-प्रधान चुने गए थे और वर्ष 2000 तक उन्होंने इस पद पर रहकर पंचायत की सेवा की। अपने कार्यकाल में उन्होंने ददाहू बाजार के कच्चे खंड को पक्का करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिसके नाम पर उन्होंने चुनाव जीता था।
रमेश कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे और उन्होंने 52 साल तक पार्टी की सेवा की। राजनीति में वह नाहन के विधायक कुंवर अजय बहादुर के करीबी रहे। पिछले कई सालों से वह पैरालाइज की बीमारी स जूझ रहे थे।
उनके पुत्र गौरव ने बताया कि उनके पिता का आज निधन हो गया। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान पंकज गर्ग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रधान पंकज गर्ग ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

