12.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

ददाहू के जंगल में मिला लापता कुलदीप का लटकता शव…

Ashoka Times…

संगड़ाह के गांव धवाड़ी के रहने वाले हैं 32 वर्षीय कुलदीप 

पुलिस प्रशासन द्वारा सवा माह तक चलाया गया सर्च ऑपरेशन 

पशु चराने गए शख्स ने दी पेड़ से गली सड़ी लाश मिलने की सूचना 

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी के 32 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव करीब सवा माह बाद ददाहू से कुछ दूरी पर गिरी नदी के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ।

HIMACHAL PRADESH….दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण…अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

जानकारी के अनुसार पशु चराने किसी शख्स द्वारा पेड़ पर गली सड़ी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार को खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक लैब शिमला से विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंच चुकी थी। जानकारी के अनुसार, पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन अपने ससुर से मिलने के बाद के लिए घर लौट रहे कुलदीप सुबह 11 बजे तक अपने एक रिश्तेदार के साथ थे और फिर खरीददारी के लिए निकलने के बाद अचानक लापता हो गए। पुलिस के अनुसार तब से उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और सीसीटीवी कैमरे फुटेज व ड्रान केमरे से भी तलाश की गई थी।

दलित परिवार को मंदिर में पूजा नहीं किए जाने को लेकर मामला दर्ज… मंदिर कमेटी ने आरोप निकारे… 

श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर ने लगाया जाखना में निशुल्क जाँच शिविर… 

कुलदीप के रिश्तेदारों ने उस दौरान स्निफर डॉग व सेना की मदद लेने की भी अपील की थी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि, परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, एस एफएसएल जुनगा से विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

डीएसपी के अनुसार मामले की हर एंगल से छानबीन जारी है। मृतक के रिश्तेदार एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने बताया कि, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम व परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles