11.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

ददाहू की बेटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित…

Asokatime’s… 2October 

सिरमौर ददाहू की बेटी श्वेता सभ्रवाल को  महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान चंडीगढ़ में ग्रीन थिंकरजेड सोसाइटी द्वारा सेंटर फॉर मॉडर्न कंस्ट्रक्शन, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्वेता को सम्मानित किया गया।

सतत विकास के लिए अंत: विषय अनुसंधान पर आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में श्वेता सभ्रवाल को कौशल प्रशिक्षण और वैदिक गणित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजन में पांच देशों के 100 शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक, आईआईटी बॉम्बे-स्पोकन ट्यूटोरियल आकांक्षा सैनी, उपाध्यक्ष, देशभक्त विश्वविद्यालय पंजाब डॉ. हर्ष सदावर्ती, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, पंजाब के डॉ सावंतर सिंह खुरमी, पूर्व सलाहकार, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. लाभ सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles