12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

डैमों से पानी उतना ही छोड़ा जाए जितने से नुकसान न हो…DC

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश के कई बड़े बांधों से पानी छोड़ने से पहले चेतावनी और उतना ही पानी छोड़ने की बात कही जा रही है जितने से नीचे रहने वाले लोगों को नुकसान ना उठाना पड़े।

जिलाधीश कांगडा हेमराज बैरवा ने पौंग बांध पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया है। उन्होंने पौंग बांध के जलस्तर को भी देखा तथा बीबीएमबी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी द्वारा पौंग बांध से कम मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि निचले क्षेत्र के लोगों को कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाने की सूचना लोगों को सुबह मुहैया करवाई जाए। एकदम से ज्यादा मात्रा में पानी न छोड़ा जाए। उन्होंने प्रशासन से भी निचले क्षेत्र में हुए नुकसान बारे में जानकारी ली।

उन्होंने प्रशासन को भी निचले क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती भी मौजूद रहे। जिलाधीश कांगडा ने पौंग बांध के छोड़े जा रहे पानी से मंड क्षेत्र में हुए नुकसान का मुआयना करने व जायजा लेने ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रियाली व भोग्रवां में पहुंचे। जिलाधीश कांगडा हेमराज बैरवा ने सोमवार को पौंग बांध पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने पौंग बांध के जलस्तर को भी देखा तथा बीबीएमबी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी द्वारा पौंग बांध से कम मात्रा में पानी छोड़ा जाए ताकि निचले क्षेत्र के लोगों को कोई नुकसान न हो।

वहीं ऐसे ही निर्देश हथिनीकुंड बैराज को भी दिए गए हैं, कि पानी उतना ही छोड़ा जाए जिससे दिल्ली में बस्तियों को नुकसान ना हो।

Previous article
Next articleElektronische Wedden Sportcompetities Tips

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles