9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

चैन वाला में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन…

रिटायर आर्मी मैन और प्रधान सुरेश व निरंजन कर रहे नौजवानों को तैयार

Ashoka Times..10 October 

सैंनवाला ग्राउंड में जिला सैनिक बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर ने किया आर्मी प्री भर्ती का शुभारंभ किया।सेनवाला  पंचायत के अंतर्गत प्री आर्मी रैली का आयोजन पंचायत प्रधान सुरेश कुमार व निरंजन कुमार की देखरेख में हुआ।

इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के डिप्टी डायरेक्टर मेजर दीपक धवन (रिटायर ) बच्चों को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। उनको सुरेश कुमार  निरंजन कुमार और धर्मेंद्र चौधरी के द्वारा टोपी पहना कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया सुरेश कुमार, निरंजन कुमार व बच्चों ने जोरदार डिप्टी डायरेक्टर महोदय का किया  यह pre भर्ती रैल्ली 6:30 दिनांक 9.10.22 से स्टार्ट हुई इस भर्ती रैली में 80 बच्चों ने भाग लिया जिसमें उनका ग्राउंड टेस्ट हुआ इस भर्ती में युवाओं ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास किया।

मुख्य अतिथि ने सुबह  क्लप करके 16 सौ मीटर स्टार्ट दिलवाया जिसमें उनकी टाइमिंग चेक की गई! उसके बाद सभी फिजिकल फिटनेस एक्टिविटी करवाई गई जो की आर्मी भर्ती के लिए फिटनेस टेस्ट के लिए जरूरी है जैसा की विधित है फ्री ऑफ कॉस्ट इस रैली का आयोजन बच्चों के भविष्य के लिए किया गया ताकि उनको पता चल सके कि आर्मी भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट में वह कैसे पास हो सकते हैं व्यास पंचायत प्रधान श्री सुरेश कुमार जी व भाई निरंजन जी कई वर्षों से इस ग्राउंड मैं हर रोज बच्चों की प्रैक्टिस करवाते हैं  बहुत सारे बच्चे आर्मी टेस्ट  क्लियर करके देश सेवा कर रहे हैं वह कई सालों से फ्री ऑफ कॉस्ट यह ग्राउंड चलाते हैं  इस कार्य के लिए इन दोनों वेलफेयर पर्सन का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनकी मेहनत से हमारे बहुत सारे बच्चे आज आर्मी में अपनी सेवा कर रहे हैं इनका मोटिव भी है *पहले देश सेवा अब समाज सेवा*

डिप्टी डायरेक्टर महोदय मेजर दीपक धवन (रिटायर्ड) ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया उन्होंने बताया देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है आप मे देश सेवा के लिए सबसे पहले डिसिप्लिन होना बहुत जरूरी है  और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सैन वाला ग्राउंड में आर्मी भर्ती की प्रैक्टिस करवाने के लिए  प्रधान श्री सुरेश कुमार व  निरंजन कुमार का भी स्वागत करा! इस आर्मी रैली भर्ती के लिए युवाओं में बहुत जोश था 10से 15 किलोमीटर दूर से बच्चे इस भर्ती में पहुंचे और फाइनल भर्ती फिजिकल टेस्ट दिया इस उपलक्ष पर बच्चों के पेरेंट्स शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी पिंकू,ओम प्रकाश नायब सूबेदार लेखराज, नायब सूबेदार राजेश कुमार, सुनील कुमार डंगवाल, प्रभात डीपी, सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर जिला सिरमौर श्री दीपक धवन जी पंचायत प्रधान व इन बच्चों के फिजिकल ट्रेनर श्री सुरेश कुमार व फिजिकल ट्रेनर श्री निरंजन कुमार जी और ग्रामवासी उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles