Home / News / घर में जिंदा जला नशे में धुत व्यक्ति…!…डॉक्टर ने किया पीजीआई रेफर… 

घर में जिंदा जला नशे में धुत व्यक्ति…!…डॉक्टर ने किया पीजीआई रेफर… 

घर में जिंदा जला नशे में धुत व्यक्ति…!…डॉक्टर ने किया पीजीआई रेफर… 

आपके लिए भी छुपी है चेतावनी… पढ़िए क्या

animal image

Ashoka Times…23 may 23 

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में एक व्यक्ति सोते वक्त अपने घर में बुरी तरह से झुलस गया बताया जा रहा है कि उसने अपने घर में मच्छर मारने वाली क्वायल लगाई हुई थी। जिससे कमरे में आग फैल गई।

animal image

इस व्यक्ति का नाम केशव बताया जा रहा है निवासी वार्ड नंबर 9 उम्र लगभग 55 वर्ष सोमवार की रात को शराब के नशे में धुत्त होकर बेहोश, अपने कमरे में सोया हुआ था, और उसने मच्छर भगाने वाली क्वायल लगाई हुई थी रात के समय क्वायल से कमरे में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया।अंदाजा है की वह 70 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था। परिजनों ने आग बुझा कर उसे रात्रि लगभग तीन बजे स्थानीय सरकारी अस्पताल लाए। जहां से उसे उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

वही इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रभारी डाक्टर सुधी गुप्ता ने सिटी लाइव को बताया कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि रात को एक जलने का केस आया था, जिसे नाहन मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था।

वही आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर तक इस व्यक्ति की स्थिति के बारे में ना तो पुलिस बता पाई और ना ही अस्पताल प्रशासन हालाकी कथित तौर पर सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पीजीआई में मौत हो चुकी है जिसकी पुष्टि किसी ने भी नहीं की है।

वही बता दें कि मच्छर भगाने वाली क्वायल से पहले भी कई हादसे सामने आए हैं जिसमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है ना केवल क्वाइल का धुआं सांस के साथ लेने पर खतरनाक साबित हो सकता है बल्कि कमरे में आग भी लग सकती है इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें।

बदमाशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फौजी ने ली अंतिम सांस… पढ़िए क्या है पूरा मामला

बांगरण पुल के नजदीक अस्थाई रास्ता फिर हुआ बंद…सप्ताह भर में पांचवी बार 

खाई में गिरी कार तीन युवकों की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल

3 बच्चों को कार ने मारी टक्कर… तेज रफ्तार कार का कहर…

हिमाचल में क्लाइमेट चेंज है खतरे के संकेत…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons