16.5 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

गौवंश हत्या मामले में 10 अभियुक्त गिरफ्तार..

दो राज्यों के एसपी ने सांझा किए आरोपियों के नाम… पढ़े क्या है पूरा मामला

Asoka Times….1 april 2025

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर एक दर्जन से अधिक गोवंश हत्या मामले में उत्तराखंड पुलिस ने 8 और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौकशी मामले में उत्तराखंड पुलिस ने 8 जिनके नाम है नौशाद सहसपुर, गुलबहार सहारनपुर, नौशाद निवासी कुशालपुर, मुशर्रफ उर्फ काला निवासी कुशालपुर, अख्तर निवासी कुशालपुर, शाहरुख, सादिक और तौफीक निवासी कुशालपुर, वहीं दूसरी ओर हिमाचल पुलिस ने 2 अभियुक्तों शाहनवाज और इरशाद निवासी मानपुर देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। ये जानकारी एसएसपी देहरादून अजय सिंह और जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित नेगी ने पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। बता दे के सोमवार सुबह एक दर्जन से अधिक गोवंश अवशेष प्राप्त हुए थे यह अवशेष उत्तराखंड और हिमाचल सीमा नवादा के नजदीक मिले थे हिंदू संगठनों ने सोमवार को कई जगहों पर नेशनल हाईवे को जाम किया था, वही उत्तराखंड में भी हिंदू संगठनों द्वारा जाम लगाया गया था। बड़ी मुश्किल से दोनों राज्यों की पुलिस प्रशासन ने संगठनों को आश्वासन दिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए तकरीबन 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन से पूछताछ की जा रही है।

वही इस मामले पर फिलहाल पुलिस कार्रवाई से अस्वस्थ हिंदू संगठनों ने भी अपने विरोध प्रदर्शन को विराम दे दिया है पांवटा साहिब के गीता भवन मंदिर के समक्ष एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, एस एच ओ राजेशपॉल पुरूवाला सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

Previous articleAmerican Roulette Book
Next articleOnline Blackjack Fun

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles