
Ashoka Times…27 July 2026
देशव्यापी गौसम्मान आह्वाहन अभियान के तहत आज जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में गौसेवकों द्वारा उपायुक्त के मार्फत PM, President, CM – HP व Governor को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
संतों द्वारा आरंभ हुए इस अभियान के तहत केंद्र सरकार से पूर्ण गौहत्या पर प्रतिबंध व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई है. इसके बाद अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश स्तर पर 27 अक्टूबर को 50 लाख हस्ताक्षर सहित ज्ञापन दिया जाएगा।
आखिर 15 वर्ष होने को आए हैं केंद्र सरकार क्यों गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा पाई…
दरअसल 15 वर्ष होने को आए हैं केंद्र में सरकार बीजेपी की है बावजूद इसके को हत्या पर आज भी भारत प्रतिबंध नहीं लगा पाया है।इसके पीछे गौ मांस तस्करी और गौ मांस एक्सपोर्ट सबसे बड़ी वजह है। बताया जाता है कि भारत इस वक्त दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक गो मांस एक्सपोर्ट करता है।
इस दौरान सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबराॅय, अनूप अग्रवाल, भरत राणा, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चांवरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर, कार्तिक आदि गौसेवक मौजूद रहे.

