Home / News / खेत किनारे मिला युवक का शव…ओवरडोज की आशंका…शव के पास सिरिंज अन्य सामान बरामद

खेत किनारे मिला युवक का शव…ओवरडोज की आशंका…शव के पास सिरिंज अन्य सामान बरामद

खेत किनारे मिला युवक का शव…ओवरडोज की आशंका…शव के पास सिरिंज अन्य सामान बरामद

Ashoka time’s…7 March 26

animal image

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

भदसाली गांव के पास पुल के नजदीक खेत किनारे एक युवक मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

animal image

शव के पास मिली बाइक और सिरिंज
मौके पर जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक बाइक, एक सिरिंज और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार की मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी नाक से झाग निकल रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ओवरडोज की संभावना मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि भदसाली में पुल के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई चैन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक पंजाब का रहने वाला
जांच के दौरान युवक की पहचान पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब थाना क्षेत्र के हरियाल गांव निवासी विशाल कुमार उर्फ शैली (23) पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

सूचना मिलने पर डीएसपी हरोली मोहन रावत और थाना प्रभारी सुनील कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
फिलहाल शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons