Home / News / खड्ड से बरामद 15 वर्षीय किशोर का शव ….

खड्ड से बरामद 15 वर्षीय किशोर का शव ….

खड्ड से बरामद 15 वर्षीय किशोर का शव ….

शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू…

animal image

Asokatime’s…. 3 October 

जिला बिलासपुर सीर खड्ड में नहाने उतारे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना रविवार दोपहर 2 बजे के करीब की है।मृतक की पहचान विशाल धीमान निवासी पनतेहड़ा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर मृतक विशाल अपने अन्य 3 साथियों के साथ घर से यह कहकर निकला था कि उसने बम्म से अपने कपड़े दर्जी से लाने हैं, जो उसने सिलवाने के लिए दिए थे।

देर शाम तक जब विशाल अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने ढूंढने के भरसक प्रयास किए। जबकि उसके 3 अन्य साथी घर पहुंच चुके थे। इसके बाद विशाल के परिजनों उसकी तलाश में घर से बम्म आ गए लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

वही,सोमवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया तो गोताखोरों ने शव को खड्ड में से निकाल दिया है।

थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons