10.8 C
New York
Sunday, October 25, 2026

कार दुर्घटनाग्रस्त में संगड़ाह के दो युवकों की मौत… मामला दर्ज

Ashoka time’s…16 January

श्री रेणुका जी संगड़ाह‌ उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव अरट के समीप पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा की कार (HP-03D- 3030) गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक युवकों की पहचान कृष्ण शर्मा 23 वर्षीय व पंकज 22 वर्षीय के तौर पर हुई है युवक अरट गांव के रहने वाले बीडीसी चेयरमैन के भतीजे थे।

वहीं कार में मौजूद संगड़ाह के 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।

DSP संगड़ाह मुकेश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह ने बताया कि, मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles