Home / News / कार खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत… परिवार सदमे में

कार खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत… परिवार सदमे में

कार खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत… परिवार सदमे में

Ashoka time’s…2 February

animal image

सुंदरनगर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत कटेरू के समीप एक कार के खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

युवक की पहचान (32) रजत पुत्र संदीप शर्मा गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू के रूप में हुई है।

animal image

पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत संजीव कुमार गांव कटेरू ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर बताया कि कटेरू के समीप एक कार (HP 31B-9669) खाई में गिर गई। जब वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर एक युवक घायल पड़ा था, जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे माता-पिता समेत पत्नी को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार के खाई में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

पांवटा साहिब में बदमाशों के हौसले बुलंद… एसडीएम परिसर के बाहर से चुराई बाइक…

कार दुर्घटनाग्रस्त में महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल…

चेतावनी… 4 फरवरी को किए जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम… बलजीत

सरेआम चलते महिला पर किया हमला… महिला ने लगाए राह चलते घूरने और धमकी देने के आरोप…

राजकीय महाविद्यालय खुरदराबिल में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित….

कांग्रेस मिशन….राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल’ के लिए भूमि का निरीक्षण…अवनीत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons