13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू…

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू…5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध….

Ashoka Times…14 June 2025

जिला सिरमौर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के अंतर्गत पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 13 जून की रात 10:30 बजे से प्रभावी होकर 19 जून 2025 तक लागू रहेगा।

प्रभावित क्षेत्र: किरतपुर, मेलियों, फतेहपुर मिश्रवाला, माजरा…

निषेधाज्ञा के तहत पाबंदी : जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में:🔹 सार्वजनिक स्थलों पर 5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।🔹 घातक हथियार जैसे लाठी, तलवार, खंजर, भाले, गैंती, फावड़ा आदि लेकर चलना पूरी तरह बैन है।🔹 बिना अनुमति कोई जुलूस, रैली, भूख हड़ताल या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।🔹 सड़कों, फुटपाथों या राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वाले किसी भी तरह के धरने या नारेबाज़ी पर रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें …. पुलिस के साथ तीखी झडप में दो पुलिसकर्मी घायल …

http://www.ashokatimes.com/आक्रोशित-ग्रामीणों-ने-कि/ 

प्रशासन की चेतावनी:

यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश डीसी सिरमौर द्वारा जारी किया गया है तथा इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ पांवटा साहिब एवं पुलिस थाना माजरा को निर्देश दिए गए हैं। निवासियों से अपील है कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

क्या है पूरा मामला….

दरअसल 4 जून को किरतपुर गांव का अल्पसंख्यक लड़का एक स्थानीय पंचायत की युवती को लेकर फरार हो गया था। लड़के की उम्र महज19 साल है। परिवार का कहना है कि ऐसे में लड़का और लड़की का विवाह कानूनी रूप से मान्य नहीं है। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी मगर, पुलिस कई दिनों बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। नाराज हिन्दू संगठनों ने दो दिन पहले भी यहां प्रदर्शन किया था। जिस पर पुलिस ने दो दिन का समय मांगा था और दो दिन बाद लड़की परिजनों के सुपुर्द करने की बात कही थी। 2 दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। लिहाजा लड़की के परिजन और क्षेत्र के हिंदू वादी संगठन भड़क उठे हैं। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में लोगों ने माजरा चौक पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की और लड़की को जल्द बरामद करने की मांग उठाई। स्थानीय एसडीएम और डीएसपी द्वारा बार-बार समझाने पर लोगों ने हालांकि चक्का जाम कैंसिल किया। मगर, चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार 10 बजे तक लड़की को बरामद और लड़के को गिरफ्तार नहीं किया गया तुम माजरा थाने के बाहर होगा उग्र प्रदर्शन होगा।

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles