17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

कपिल मोहन ठाकुर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करेंगे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व…

Ashoka time’s…18 Feburary 26 

शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DIAC)15 जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, नई दिल्ली, 110001, में 22-23फरवरी 2026 को आयोजित “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: एआई युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर भाग लेंगे।

शैक्षिक फाउंडेशन भारत की सनातन चिंतन परंपरा जो हज़ारों वर्षों से चली आ रही एक जीवंत, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक जीवन-पद्धति है, जो सत्य, अहिंसा, करुणा, कर्तव्य और वसुधैव कुटुम्बकम् के शाश्वत सिद्धांतों पर आधारित है, की शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रेरित करने का कार्य करती है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भारत में एक ऐसा शिक्षक संगठन है जो “छात्र हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज” एक आदर्श वाक्य के साथ कार्य करता है।जो सुनहरे भविष्य के लिए एक-दूसरे पर निर्भर कड़ी को दर्शाता है। इसका अर्थ है कि छात्रों के कल्याण हेतु ज्ञानपूर्ण शिक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समर्पित शिक्षक, और शिक्षकों के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध समाज। यह एक सुदृढ़, नैतिक और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा डिजिटल समाज और मानवीय मूल्यों पर गहन चर्चा होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles