13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

कईं राज्यों में नशा तस्करी करने वाला पांवटा साहिब से गिरफ्तार…

राजस्थान से पहुंची नारकोटिक्स टीम… पढ़िए क्या है पूरा मामला 

Ashoka Times…23 November 23 paonta Sahib 

हिमाचल प्रदेश से लेकर राजस्थान तक कईं राज्यों में नशे का बड़ा कारोबार करने वाले व्यक्ति को राजस्थान नारकोटिक्स टीम ने पांवटा साहिब से गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राजस्थान से आई नारकोटिक्स की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कई राज्यों में नशे का कारोबार करने वाले आरोपी निवासी बातामंडी को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की आरोपी पांवटा साहिब में बड़े ट्रांसपोर्टर हैं और ट्रांसपोर्ट की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जाता था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 10 क्विंटल से अधिक चूरापोस्त और एक ट्रक नारकोटिक्स टीम ने अपने कब्जे में लिया है इसके बाद इस नशे की बड़ी खेप के तार सीधे पांवटा साहिब से जुड़ गए नारकोटिक्स ने तुरंत हरकत में आते हुए बुधवार सुबह सुबह आरोपी के घर पर छापेमारी की और इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतरराज्यीय नशा माफिया बड़ी आसानी से काम को अंजाम दे रहे थे।

पांवटा साहिब थाना से भी जुड़े तार…??

वही सूत्र बता रहे हैं कि पांवटा साहिब पुलिस थाना में अधिकारियों से मिली भगत के बिना कई राज्यों में यानि राजस्थान से हिमाचल प्रदेश नशे का इतना बड़ा कारोबार नहीं चलाया जा सकता । ऐसे आरोप लग रहे हैं कि बार बार अपनी ट्रांसफर पांवटा थाना में करवाने वाले कई पुलिस कर्मी नशे के इस कारोबार को चलाने में आरोपी का साथ देते रहे हैं सूत्रों की मानें तो कई लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर डाले जा सकते हैं और पता किया जा सकता है कि कौन-कौन नशा माफिया के टच में रहे हैं। अगर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हुई तो पांवटा साहिब थाना में कई लोगों पर गाज गिर सकती है।

आरोप है कि 2 साल पहले भी आरोपी से 800 किलो से अधिक चूरा पोस्त (नशे की सामग्री) पकड़ी गई थी।

वह इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि राजस्थान से एक पुलिस टीम आई थी पांवटा साहिब पुलिस ने उन्हें पूरा कॉर्पोरेट किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने साथ भी ले गई है। 

पांवटा साहिब के नवादा में बिना एनओसी के चलते रहे क्रेशर….? 

पंजाब रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर… व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ.. 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles