ऑरगेलो कंपनी के बाहर से बदमाश ने चुराई बाइक… सीसीटीवी में हुआ कैद…
कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड भी शक के दायरे में…
Ashoka Times…15 September 2026
पांवटा साहिब के शुभ खेड़ा में स्थित और ऑरगेलो कंपनी की पार्किंग से बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब में करवाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार साबिर अली निवासी कुल्हाल उत्तराखंड जो की ऑरगेलो कंपनी में काम करता है पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 15 सितंबर को कंपनी में काम करने के लिए गया और अपनी बाइक कंपनी के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी दोपहर में लंच टाइम में जब वह बाहर आकर अपनी बाइक देखता है तो वहां उसे अपनी बाइक नजर नहीं आती इसके बाद में तुरंत पुलिस को शिकायत करता है पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे में जब चेक किया गया तो सामने आया की लाल कपड़ों में एक युवक कंपनी के गेट के भीतर आता है वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथ मिलाता है और उसके बाद उनकी बाइक को चुरा कर ले जाता है।
कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड भी शक के दायरे में…
वहीं पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो सामने आया टेक आरोपी युवक और ऑर्गेनिक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड से मिलता है और उसके बाद बाहर जाकर बाइक को बड़ी आसानी से चुरा कर ले जाता है।
इस बारे में साबिर अली निवासी कुल्हाल ने बताया कि उसने नई बाइक किस्तों पर ली है और अभी भी वह उसे बाइक की किस्त बम उसकी दे रहा है। बड़ी मुश्किलों से उन्होंने बाइक खरीदी है उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी बाइक को ढूंढा जाए ।

