16.5 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

एनएसएस विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर बंजर जमीन में उगाया सोना…

बच्चों के मिड-डे-मील में होता है सब्जियों का प्रयोग…

Asokatime’s… 4October 

जिला बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में जहां मिड-डे-मील की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वादिष्टता बनाए रखने के लिए किचन गार्डनिंग का अनूठा प्रयोग हो रहा है।

पाठशाला में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा की देख-रेख में बंजर जमीन पर एनएसएस के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा खाली समय में निराई व गुड़ाई की जाती है।

वही, प्रधानाचार्य ने क्यारियों में डालने के लिए स्वेच्छा से विद्यार्थियों को अपने घर से एक-एक किलो देसी गोबर खाद व बीज लाने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप इस समय पाठशाला परिसर में घीया, भिंडी, बैंगन, लौकी, तोरी, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, पुदीना तथा धनिया की फसल लहलहा रही है।

कुछ दिनों बाद इन क्यारियों में अदरक, घंडियाली की अच्छी फसल होने की संभावना है व पालक, सरसों, मेथी, धनिया की बिजाई कर दी गई है।

रेखा शर्मा ने बताया कि इन सब्जियों का प्रयोग बच्चों के लिए मिड-डे-मील में किया जाता है। पोषण माह को व्यावहारिकता के रूप में मनाया जाता है। पाठशाला का यह प्रयास है कि बच्चों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक तथा स्वादिष्ट भोजन मिले।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles