15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारम्भ

Ashokatimes… 24 अक्टूबर 2025

हिमाचल प्रदेश , जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) योजना का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर दस चयनित ग्राम पंचायतों – बकरास, जरवा जुनैली, वासनी , सतौन, शिवपुर, लुधियाना, नौहराधार ,कोटला बांगी, करगानु , कौलावालाभूड के प्रतिनिधियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आपातकालीन प्रतिक्रिया किट प्रदान की है, जिनका उपयोग आपातकालीन स्थिति में पंचायत द्वारा प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि पीईआरसी योजना “समर्थ 2025” के तहत “आपदा जोखिम न्यूनीकरण और स्थानीय स्तर पर समन्वय सुदृढ़ीकरण” कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिरमौर जिले की सभी 259 ग्राम पंचायतों में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) स्थापित किए जाएंगे व आपातकालीन प्रतिक्रिया किट (ईआरके) प्रदान किया जाएगा, जिसमें रस्सी, हेलमेट, स्ट्रेचर, सर्च लाइट, दस्ताने, रेनसूट, सीढ़ी, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य बचाव उपकरण शामिल होंगे। इसके अलावा, 21 आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें 7 उपमंडल, 9 तहसील और 5 उप-तहसील में स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन को मजबूत करना और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, जिससे जानहानि और संपत्ति की क्षति को कम किया जा सके।

इस अवसर पर डीडीएमए की प्रतिनिधि अनिता ठाकुर (ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉर्डिनेटर), अरविंद चौहान (डॉक्युमेंटेशन कॉर्डिनेटर), और डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहे।

Previous articleRoulette Flash Games New Zealand
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles