8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ

Ashoka time’s…9 october 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान को युवाओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं को शपथ भी दिलाई।
यह रैली उपायुक्त कार्यालय से आंरभ होकर नाहन बाजार, मालरोड़, गुन्नूघाट से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपन हुई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान आज से आरंभ होकर 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए गठित समीति द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों, उद्योगों तथा विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विशेषकर युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां जिसमें निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्विज़ तथा भाषण प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएगी तथा स्कूलों में प्रातः कालीन सभाओं में बच्चों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस 60 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर जिला को तंबाकू मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में पांच गांव तंबाकू मुक्त है, उन्होंने जिलावासियों से आहवाहन किया कि इस अभियान से जुडकर अधिक से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश प्रताप, एमओएच डा. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. बलजीत सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles