13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

उपचार के दौरान कैदी ने आईजीएमसी में तोड़ा दम…पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

animal image

Ashoka time’s…28 November

शिमला हत्या के एक विचाराधीन कैदी की आईजीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।वर्ष 2021 में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।उसके विरुद्ध बालूगंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 में हत्या का केस दर्ज है।

मृतक की पहचान गीताराम 54 वर्षीय निवासी घनाहट्टी के रूप में हुई है।

गीताराम हत्या के मामले में अंडर ट्रायल था और कैथू जेल में बंद था। कुछ दिन पहले छाती में दर्द की वजह से उसे आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे आईजीएमसीमें उसने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया में विचाराधीन कैदी की बीमारी की वजह से मौत हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles