Ashoka time’s…7 March 26

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार सांय जिला सिरमौर के पावटा साहिब में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्योग मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी का यह मेला बड़ा ही ऐतिहासिक है और सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है।


वही होल्ला मोहल्ला सांस्कृतिक कार्यक्रम में बब्बू मान ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत गए जिसमें सौन दी झड़ी नी लगी सॉन दी झड़ी, पिंड पहरा लगदे, मित्रा ने पाना ट्राला, सजना रूमाल दे गया, जैसे गाने गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान एक फैन उनकी सुरक्षा घेरे को तोड़कर स्टेज पर जा पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और स्टेज से नीचे उतारा।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला पांवटा साहिब द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा तथा कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पहाड़ी और पंजाबी कलाकार शामिल रहे। वहीं अगर लोगों की माने तो स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन गायकी का प्रदर्शन किया एक से बढ़कर एक सिंगर स्टेज पर आए और अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पुलिस द्वारा किया गया बेहतरीन सुरक्षा का पबंध।
वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल की भारी भीड़ को संभालने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर और एस एच ओ कुलवंत सिंह ने बेहतरीन भूमिका अदा की इस दौरान पुलिस जवानों ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनत की।
अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक अल्पसंख्यक वित् एवं विकास निगम तपेन्द्र सैनी, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक एचपी एसआईडीसी रमेश देसाईक, अवनीत सिंह लांबा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्तराम भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
.0.







