13.2 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

आपदा में क्षतिग्रस्त मकान और गौशालाओं की बिरादरी करेगी आर्थिक मदद…

घृत बाहती चाहंग महासभा जिला सिरमौर की विशेष बैठक में लिया निर्णय…

Ashoka Times…14 September 2025

रविवार को घृत बाहती चाहंग महासभा जिला सिरमौर की विशेष बैठक का आयोजन शिव मंदिर नारीवाला में अध्यक्ष नंदलाल परवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में बांगरन में आई प्राकृतिक आपदा पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिरादरी के साधन सम्पन्न लोग इस आपदा में आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए है और जिनकी गौशालये टूटी है उन्हें बिरादरी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करेगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने मौके पर ही धन एकत्रित किया व आपदा प्रभावित लोगो की सहायता के लिए सूची तैयार की गई।

बैठक में सुखराम चौधरी ने आग्रह किया कि जो किन्हीं कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके वो भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए।

बैठक में महासभा के महासचिव राकेश मेहरालू, सुभाष चौधरी, चरणजीत सिंह,पवन चौधरी,नरेंद्र चौधरी प्रधान,सुरेखा चौधरी,त्रिशला चौधरी,रीना देवी,देवेंद्र चौधरी,शशि पाल,सुरजीत सिंह,रामप्रकाश चौधरी,रमेश चौधरी,दाता राम,जगदीश कुमार,अविनाश झाबा,रूप सिंह सहित बिरादरी के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Previous articleGratis App Sporten Thuis
Next articleBest Black Jack

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles