13.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत सरकार देगी ₹5000 मासिक किराया….

Ashoka Times….4 July 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित 70 से अधिक प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी है प्रत्येक परिवार को ₹5000 किराया देने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों ने कहा कि जो भी आपदा से प्रभावित परिवार है वह किराए का मकान ले प्रत्येक परिवार को हर मां ₹5000 किराया दिया जाएगा इसके अलावा एसडीएम और डीसी को भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित लोग रह रहे हैं उन्हें राशन की किसी तरह की भी कोई कमी ना हो। स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री भी मुहैया करवाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बरसात व बादल फटने की घटनाओं से अब तक 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

पांवटा साहिब में कथित महिला पत्रकार ने करवाया छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज…!*

http://www.ashokatimes.com/पांवटा-साहिब-में-कथित-महि/ 

गृहमंत्री अमित शाह से नुकसान पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के गृहमंत्री अमित शाह से आपदा के नुकसान पर चर्चा हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। केंद्रीय टीम भी नुकसान का आंकलन करने हिमाचल प्रदेश आ रही है। कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, डिप्टी स्पीकर विनय कुमार व अन्य विधायकों के साथ चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी अपने-अपने विभागों की समीक्षा बैठक लेकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। सड़कों, बिजली और पानी की योजनाओं को भारी नुकसान बरसात से पहुंचा है। मानसून सीजन में अभी तक 69 लोगों की माैत हो चुकी है। 100 से अधिक घायल हुए हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles