12.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

आजादी के 75 साल बाद संगड़ाह के लगनू गांव पंहुची बस…

विधायक विनय कुमार ने दिखाई हरी झंडी..

Ashoka time’s…30 November 23

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लगनू, मोहतु, लोहरा, लाना-मशुर तथा खड़चा-सींऊ के लोगों को आजादी के 75 साल बाद आखिर बस सुविधा मयस्सर हुई। स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने गुरुवार को रेणुका-लगनू-संगडाह बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस सड़क पर बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस सड़क पर मोहतू गांव तक का उद्घाटन जहां वर्तमान विधायक के पिता एवं पूर्व सीपीएस प्रेम सिंह ने 2011 मे किया था, वहीं 8 करोड़ 78 लाख की लागत से बनी बोरली से सींऊ तक की सड़क का उद्घाटन सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 14 अप्रैल 2022 को किया था। गत वर्ष बोरली-सीऊं सड़क के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस अथवा भाजपा विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरी सड़क का निरीक्षण न करने के लिए सांसद के जाने के बाद नारेबाजी भी की था। विधायक विनय कुमार ने बताया की, इस सड़क पर बस चलाने का सपना उनके पिता स्व डॉ प्रेम सिंह ने 2 दशक पहले देखा था जो अब जाकर वह साकार कर सके। उन्होंने बस चलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ व स्थानीय बीडीओ सहित कई कांग्रेस मंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया धूमधाम से…

तारूवाला स्कूल में दी गई यौन शोषण अपराधों के बारे में जानकारी…

मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर, कालाअम्ब में भरे जायंगे 34 पद…

16 किलो से अधिक चूरा-पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफतार…

मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है इनका संरक्षण हम सभी का दायित्व- रोहित ठाकुर

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles